आशा रखना ही सबसे बड़ा दुख है

(अमृत पाल सिंघ ‘अमृत’)

अवधूत दत्तात्रेय जी ने राजा यदु को उपदेश करते हुये कहा था: –

आशा हि परमं दु:खं
नैराश्यम परमं सुखम।।

आशा रखना ही सबसे बड़ा दुख है और आशा-रहित होना ही सबसे बड़ा सुख है।

बात बड़ी गहरी है।

किसी वस्तु आदि की आशा करते करते, यदि वह मिल भी जाये, तो मन कहता है कि इसमें ख़ास क्या? यह तो मिलनी ही थी। इस की तो पहले से ही पूरी-पूरी आशा थी। कथित सुख मिलने पर भी भीतर से ख़ुशी न-हुई-सी ही हुई।

किसी वस्तु आदि की आशा करते करते, यदि वह न मिली, तो दुख ही दुख महसूस होता है। मन कहता है कि मैं इतनी आशा लगा कर बैठा था। यह तो मेरा अधिकार था। दुख है, बहुत दुख है कि यह मुझे नही मिली।

यदि किसी वस्तु आदि की आशा की ही न गई हो, और वस्तु न मिले, तो दुख कैसा? और, यदि किसी वस्तु आदि की आशा की ही न गई हो, फिर भी वह मिल जाये, तो क्या कहना ! आशा न की थी, नैराश्य रहे, और दुख से बचे रहे।

Old Memories… Your Eyes Will Be Wet…

In blossoms of garden,
in colourful sights,
when you will search for me,
your eyes will be wet…

Then you will for all time miss me…

(Translation of a stanza of a poem written by: Younus Hamdam).

गुलशन की बहारों में, रंगीन नज़ारों में,
जब तुम मुझे ढूंढोगे, आँखों में नमी होगी।
महसूस तुम्हें हरदम फिर मेरी कमी होगी।
(शायर: यूनुस हमदम)।

ਗੁਲਸ਼ਨ ਕੀ ਬਹਾਰੋਂ ਮੇਂ, ਰੰਗੀਨ ਨਜ਼ਾਰੋਂ ਮੇਂ,
ਜਬ ਤੁਮ ਮੁਝੇ ਢੂੰਢੋਗੇ, ਆਂਖੋਂ ਮੇਂ ਨਮੀ ਹੋਗੀ ।
ਮਹਿਸੂਸ ਤੁਮ੍ਹੇਂ ਹਰਦਮ ਫਿਰ ਮੇਰੀ ਕਮੀ ਹੋਗੀ.
(ਸ਼ਾਇਰ: ਯੂਨੁਸ ਹਮਦਮ)।

گلشن کی بہاروں میں
رنگین نظاروں میں
جب تم مجھے ڈھوندھوگے
آنکھوں میں نمی ہوگی

محسوس تمہے ہردم پھر میری کمی ہوگی

(شیر: یونس ہمدم)

Amrit Pal Singh 'Amrit'

Old Memories…

ਮੈ ਤਾਣੁ ਦੀਬਾਣੁ ਤੂਹੈ ਮੇਰੇ ਸੁਆਮੀ ਮੈ ਤੁਧੁ ਆਗੈ ਅਰਦਾਸਿ ॥
ਮੈ ਹੋਰੁ ਥਾਉ ਨਾਹੀ ਜਿਸੁ ਪਹਿ ਕਰਉ ਬੇਨੰਤੀ ਮੇਰਾ ਦੁਖੁ ਸੁਖੁ ਤੁਝ ਹੀ ਪਾਸਿ ॥੨॥

(੭੩੫, ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ)।

You alone are my strength, and my Court,
O my Lord and Master;
unto You alone I pray.
There is no other place where I can offer my prayers;
I can tell my pains and pleasures only to You..

(Page 735, Guru Granth Sahib).

Old Memories… 2004…

Amrit Pal Singh 'Amrit' performing prayer in Gurdwara

‘ਜਦੋਂ ਉਹ ਪਰਤਣਗੇ’ – ਕਵਿਤਾ- (ਆਡੀਉ/ਵੀਡੀਉ) Punjabi Poem

Here is the audio/video of Amrit Pal Singh ‘Amrit’s Punjabi poem ‘Jadon Oh Paratange‘..

ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ‘ਅੰਮ੍ਰਿਤ’ ਦੀ ਪੰਜਾਬੀ ਕਵਿਤਾ ‘ਜਦੋਂ ਉਹ ਪਰਤਣਗੇ‘ ਦੀ ਆਡੀਉ/ਵੀਡੀਉ…

ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਪ੍ਰਭ ਤੇਰੀ ਸਰਣ

ਜੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ, ਮਾਂ-ਬਾਪ/ਭੈਣ/ਭਰਾ/ਧੀ/ਪੁੱਤਰ ਨਾਲ ਰਹਿਣਾ ਢਹਿੰਦੀ ਕਲਾ ਨਹੀਂ, ਤਾਂ ਕਿਸੇ ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਵੀ ਢਹਿੰਦੀ ਕਲਾ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ । ਕਿਸੇ ਲਈ ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ ਵੀ ਉਸਦਾ ਆਪਣਾ ਘਰ ਹੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ । ਊਧਮ ਸਿੰਘ ਵੀ ਯਤੀਮਖ਼ਾਨੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪਲਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਔਖਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਸੀ । ਜੇ ਪੂਰੀ ਧਰਤੀ ਹੀ ਰਹਿਣ ਯੋਗ ਹੈ, ਤਾਂ ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ ਤੇ ਬਿਰਧ ਘਰ ਵੀ ਇਸੇ ਧਰਤੀ ਉੱਤੇ ਹੀ ਹਨ । ਜੇ ਕੋਈ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਕੀ ਉਸ ਨੂੰ ਪਰਮਪਿਤਾ ਦਾ ਆਸਰਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ? ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ, ਜੇ ਕੋਈ ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਇਹ ਮਤਲਬ ਕਿਵੇਂ ਲਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਪਰਮਪਿਤਾ ਦਾ ਆਸਰਾ ਨਹੀਂ?

ਜਿੱਥੋਂ ਤਕ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਨਾਥ ਆਖਣ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ, ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂਬਾਣੀ ਵਿੱਚ ਅਨੇਕ ਜਗ੍ਹਾ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਨਾਥ ਆਖਿਆ ਹੈ । ਉਦਾਹਰਣ ਵਜੋਂ: –

(1) “ਨਾਹਿਨ ਦਰਬੁ ਨ ਜੋਬਨ ਮਾਤੀ ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਕੀ ਕਰਹੁ ਸਮਾਈ ॥੨॥ ”

(2) “ਦਇਆ ਮਇਆ ਕਰਿ ਪ੍ਰਾਨਪਤਿ ਮੋਰੇ ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਸਰਣਿ ਪ੍ਰਭ ਤੋਰੀ ॥”

(3) “ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਗਰੀਬ ਨਿਮਾਨੀ ॥ ”

(4) “ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਨਿਰਗੁਨ ਗੁਣੁ ਨਾਹੀ ਮੈ ਆਹਿਓ ਤੁਮ੍ਹ੍ਹਰਾ ਧੋਰਾ ॥੧॥ ”

(5) “ਹਮ ਅਨਾਥ ਨਾਥ ਹਰਿ ਸਰਣੀ ਅਪੁਨੀ ਕ੍ਰਿਪਾ ਕਰੇਂਹ ॥ ਚਰਣ ਕਮਲ ਨਾਨਕੁ ਆਰਾਧੈ ਤਿਸੁ ਬਿਨੁ ਆਨ ਨ ਕੇਂਹ ॥੨॥੬॥੧੦॥ ”

(6) “ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਤੁਮਰੀ ਸਰਣਾਈ ॥ ”

(7) “ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਪ੍ਰਿਅ ਨਾਥ ਜਿਉ ਜਾਨਹੁ ਤਿਉ ਰਖਹੁ ॥ ”

(8) “ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਪ੍ਰਭ ਤੇਰੀ ਸਰਣ ॥ ”

ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਜੀ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਨਾਥ ਆਖਦੇ ਹੋਏ ਬੜਾ ਖ਼ੂਬਸੂਰਤ ਲਿਖਿਆ ਹੈ : ਤੋ ਸੋ ਨ ਨਾਥੁ, ਅਨਾਥ ਨ ਮੋ ਸਰਿ… (ਕਬਿੱਤ ੫੨੮).

ਅਨਾਥ ਹੋਣਾ, ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ, ਬਿਰਧ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਕੋਈ ਢਹਿੰਦੀ ਕਲਾ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨੀ ਨਹੀਂ। ਇਹ ਤਾਂ ਸਗੋਂ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦਾ ਉੱਤਮ ਨਮੂਨਾ ਹੈ ਕਿ ਕੋਈ ਦੁਨੀਆਵੀ ਰਿਸ਼ਤਾ ਸਹਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਹ ਜੀਅ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਅਨਾਥਾਂ ਜਾਂ ਬਿਰਧਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਾਥ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ । ਕਦੇ ਕਿਸੇ ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ ਜਾਂ ਬਿਰਧ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾਏ, ਤਾਂ ਹੀ ਇਹ ਗੱਲ ਸਮਝ ਆ ਸਕਦੀ ਹੈ ।

ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਜੇ ਕੋਈ ਆਪਣੇ ਸਮਝੇ ਜਾ ਰਹੇ ਘਰ ਵਿੱਚ, ਜਾਂ ਆਪਣੇ ਸਮਝੇ ਜਾ ਰਹੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਇਹ ਭਾਵ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਕਿ ਉਹ ਜ਼ਰੂਰ ਹੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਵਿੱਚ ਹੀ ਹੋਏਗਾ । ਐਸੀ ਗੱਲ ਹੁੰਦੀ, ਤਾਂ ਆਪਣੇ ਸਮਝੇ ਜਾ ਰਹੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਕਦੇ ਵੀ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਨਾ ਕਰਦੇ ਫਿਰਦੇ ।

ਅਸਲ ਸਮੱਸਿਆ ਤਾਂ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਮਨਮੁੱਖ ਦੁਨੀਆਵੀ ਆਸਰਿਆਂ ਸਦਕਾ ਹੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਨਾਥ ਨਹੀਂ ਸਮਝ ਰਿਹਾ । ਜਦੋਂ ਉਹ ਸਮਝ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਅਨਾਥ ਹੈ, ਉਦੋਂ ਹੀ ਉਹ ਪ੍ਰਭੂ ਦੀ ਸ਼ਰਣ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਦੀ ਸੋਚ ਸਕਦਾ ਹੈ: –

ਮੋਹਿ ਅਨਾਥ ਪ੍ਰਭ ਤੇਰੀ ਸਰਣ ॥

– ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ‘ਅੰਮ੍ਰਿਤ’

हम मैले तुम ऊजल करते

हर वह पल, जो तेरी याद के बिना बीता, गुनाह बन गया। जैसे-जैसे तुम्हारे नज़दीक होता जा रहा हूँ, वैसे-वैसे अपने किये गुनाहों का अहसास भी तेज़ होता जा रहा है।

सोरठि महला ५ ॥ हम मैले तुम ऊजल करते हम निरगुन तू दाता ॥ हम मूरख तुम चतुर सिआणे तू सरब कला का गिआता ॥१॥ माधो हम ऐसे तू ऐसा ॥ हम पापी तुम पाप खंडन नीको ठाकुर देसा ॥ रहाउ ॥ तुम सभ साजे साजि निवाजे जीउ पिंडु दे प्राना ॥ निरगुनीआरे गुनु नही कोई तुम दानु देहु मिहरवाना ॥२॥ तुम करहु भला हम भलो न जानह तुम सदा सदा दइआला ॥ तुम सुखदाई पुरख बिधाते तुम राखहु अपुने बाला ॥३॥ तुम निधान अटल सुलितान जीअ जंत सभि जाचै ॥ कहु नानक हम इहै हवाला राखु संतन कै पाछै ॥४॥६॥१७॥ (६१३, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी)।

– अमृत पाल सिंघ ‘अमृत’

ਅਬ ਹਮ ਚਲੀ ਠਾਕੁਰ ਪਹਿ ਹਾਰਿ

ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਸਾਰੇ ਯਤਨ ਅਸਫਲ ਹੋ ਜਾਣ, ਜਦੋਂ ਆਪਣੀ ਸਮਰਥਾ ਦਾ ਹੰਕਾਰ ਟੁੱਟ ਜਾਏ, ਜਦੋਂ ਸੰਸਾਰੀ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਤੋਂ ਉਮੀਦਾਂ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਜਾਣ, ਉਦੋਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਜੰਗ ਲੜ ਰਹੇ ਇਨਸਾਨ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਹਾਰ ਪਰਤੱਖ ਦਿੱਖਣ ਲੱਗਦੀ ਹੈ । ਇਸ ‘ਹਾਰ’ ਉਪਰੰਤ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਕੁੱਝ ਸਮਝ ਆਉਂਦੀ ਹੈ । ਇਸ ‘ਹਾਰ’ ਮਗਰੋਂ ਹੀ ਉਹ ਪ੍ਰਭੂ ਠਾਕੁਰ ਦੀ ਸ਼ਰਣ ਵਿੱਚ ਜਾਣ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਕਰਦਾ ਹੈ । ਪ੍ਰਭੂ ਦੀ ਸ਼ਰਣ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਉਹ ਪੂਰਣ ਸਮਰਪਣ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਆਖਦਾ ਹੈ, “ਹੇ ਪ੍ਰਭੂ, ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਤੇਰੀ ਸ਼ਰਣ ਵਿੱਚ ਆ ਗਿਆ ਹਾਂ, ਤਾਂ ਸਭ ਕੁੱਝ ਤੇਰੇ ਹੁਕਮ ‘ਤੇ ਹੀ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਹੈ । ਤੇਰਾ ਹੁਕਮ ਹੈ, ਤਾਂ ਮੈਂਨੂੰ ਭਵਸਾਗਰ ਤੋਂ ਰੱਖ ਲੈ, ਤੇਰਾ ਹੁਕਮ ਹੈ, ਤਾਂ ਮੈਂਨੂੰ ਡੋਬ ਕੇ ਮਾਰ ਹੀ ਦੇ ।”

ਅਬ ਹਮ ਚਲੀ ਠਾਕੁਰ ਪਹਿ ਹਾਰਿ ॥ ਜਬ ਹਮ ਸਰਣਿ ਪ੍ਰਭੂ ਕੀ ਆਈ ਰਾਖੁ ਪ੍ਰਭੂ ਭਾਵੈ ਮਾਰਿ ॥੧॥
(੫੨੭, ਮਹਲਾ ੪, ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ) ।

– ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ‘ਅੰਮ੍ਰਿਤ’

संतु न छाडै संतई

(अमृत पाल सिंघ ‘अमृत’)

मेरे मुहल्ले के एक घर में एक पालतू कुत्ता है। बहुत भोंकता है। जब मैं उस घर के आगे से गुज़रता हूँ, तो भोंकना शुरू हो जाता है। उस का भोंकना भी बे-वजह है। मैं चोर नहीं हूँ। मैं उस घर का, या उस घर के बाशिंदों का भला ही चाहता हूँ। फिर भी, वह कुत्ता मुझ पर भोंकता ही रहता है।

जब वह कुत्ता अपने घर में मुझ पर भोंकता है, तो मुझे क्या करना चाहिये?

जब कोई कुत्ता मुझ पर भोंके, तो क्या मुझे भी उस पर भोंकना शुरू कर देना चाहिये? क्या उस पर भोंक कर मुझे भी बदला लेकर यह दिखा देना चाहिये कि देखो, मैं कितना बहादुर हूँ?

कुत्ते पर भोंक रहा इन्सान, इन्सान ही कहाँ रहा? वह तो कुत्ता हो गया। दिखने में वह इन्सान ही है, biologically, शरीर विज्ञान के अनुसार भी वह इन्सान ही है, लेकिन काम तो कुत्ते वाला ही है।

कोई उसे पूछे, “भाई, कुत्ते पर क्यों भोंक रहे हो?”

क्या कहेगा वह? यह कि “यह कुत्ता मुझ पर भोंक रहा था, इसलिये अपनी बहादुरी बताने के लिये मैं भी इस पर भोंक रहा हूँ। मैं कुत्ते पर इस लिये भोंक रहा हूँ कि कोई इन्सान मुझे यह न कहे कि इन्सान हो कर कुत्ते से डर गये?”

क्या वह यह कहेगा कि मैं बहादुरों की क़ौम से हूँ और कुत्ते का भोंकना हरगिज़ बरदाश्त नहीं कर सकता?

कोई इन्सान कुत्ते पर भोंकेगा, तो उस इन्सान की ही हंसी उड़ाई जायेगी। बाक़ी इन्सान उस भोंकने वाले को ही बुरा कहेंगे।

“अरे भाई! कुत्ता को भोंकने दो। कुत्ता है वह, भोंकेगा ही। तुम तो इन्सान हो। तुम क्यों कुत्ते बनते हो?”

कुत्ता भोंके, तो उसको नज़रअंदाज़ कर दो। किसी का पालतू है। उसको रखा ही गया है भोंकने के लिये। ज़्यादा प्रेशानी है, तो उसके मालिक से बात करो। उस का मालिक है, तभी तो वह कुत्ता बहादुर बना फिरता है। उसको लगता है कि वह अपने मालिक की हिफ़ाज़त में है, इसलिये भोंकता है।

अगर हम कुत्ते के भोंकने पर वापिस कुत्ते पर नहीं भोंकते, तो फिर उस आदमी के religion को, पंथ या धर्म को क्यों गाली देना शुरू कर देते हैं, जो हमारे पंथ या धर्म को गाली दे रहा है?

कोई मेरे धर्म के लिये बुरे लफ़्ज़ बोल रहा है, तो क्या यह ज़रूरी है कि मैं भी उसके धर्म के लिये बुरे लफ़्ज़ बोलूँ? कोई मेरे इष्ट को गाली दे रहा है, तो क्या मुझे भी उसके इष्ट को गाली देनी चाहिये? क्योंकि कोई कुत्ता भोंक रहा है, तो क्या मुझे भी भोंकना ही चाहिये?

कोई क्या कर रहा है, यह उस का कर्म है। अपने उस काम के लिये वह ही ज़िम्मेदार है। मेरे अपने काम के लिये मैं ही ज़िम्मेदार हूँ।

मेरे लिये महत्वपूर्ण मेरा धर्म होना चाहिये। मेरा कर्म, मेरा काम मेरे धर्म के अनुसार होना चाहिये। मेरा कर्म, मेरा काम मेरा धर्म ही निर्धारित करेगा। किसी की गाली मेरा कर्म निर्धारित नहीं कर सकती। अपने कर्म के लिये मुझे निर्देश अपने धर्म से लेना है। किसी बुरे इन्सान की गाली से मैं अपने लिये कोई निर्देश क्यों लूँ? मुझे वही करना चाहिये, जो मेरा धर्म मुझे कहता है। मेरा रहबर मेरा धर्म है, किसी की गाली मेरा रहबर नहीं है।

किसी के मूंह में ज़हर भरा है, तो मैं भी अपने मूंह में ज़हर क्यों भर लूँ? किसी बुरे इन्सान को जिंदगी ने ज़हर ही दिया है। उसके काम ऐसे रहे होंगे कि उसको ज़हर ही मिला। उस का परिवार ऐसा रहा होगा कि उसको ज़हर ही मिला। उसके हालात ऐसे रहे होंगे कि उसको ज़हर ही मिला। या फिर उसकी क़िस्मत को ही इल्ज़ाम दे लीजिये कि उसको सिर्फ़ ज़हर ही मिला है। उसको सच्चा गुरु न मिला होगा, उसको सही मुरशिद न मिला होगा, इस लिये उसको ज़हर ही मिला। बस, उसने ज़हर ही संभाल लिया है अपने मूंह में।

मेरे गुरु की कृपा हुई मुझ पर, मेरे रहबर की रहमत हुई मुझ नाचीज़ पर कि मुझे अमृत मिला, आब-ए-हयात मिला, मैं उस को क्यों न अपने मूंह में संभाल-संभाल के रखूँ? कोई भले ही अपने मूंह से ज़हर उगलता रहे, मुझे तो अमृत-बोल ही बोलने हैं।

अरे भाई, मैं करूँ भी क्या? मेरा गुरु मुझे ज़हरीले बोल बोलने सिखाता ही नहीं।

भक्त कबीर साहिब महान क्रांतिकारी हुये हैं। उनसे पूछो, तो वह फ़ुरमाते है कि संत अपनी संतताई, संत वाला अपना स्वभाव नहीं छोड़ता, चाहे उसको करोड़ों असंत मिल जायें। मल्य पहाड़ पर होने वाले चन्दन के पेड़ को साँप भी घेरे रहें, तो भी चन्दन का वह पेड़ अपनी शीतलता, अपनी ठंडक को छोड़ता नहीं है।

कबीर संतु न छाडै संतई जउ कोटिक मिलहि असंत ॥
मलिआगरु भुयंगम बेढिओ त सीतलता न तजंत ॥१७४॥
(१३७३, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी)।

असंत लफ़्ज़ उनके लिए है, जो संत नहीं हैं। संत का मन शान्त है, असंत का मन बिलकुल ही शान्त नहीं है। संत दूसरों का भला करता है, असंत दूसरों का बुरा करता है। संत मीठे बोल बोलता है, असंत कड़वे बोल बोलता है। संत की वाणी से अमृत झरता है, असंत ज़हर उगलता है।

अगर कोई संत है, तो वह दूसरों का भला ही करेगा। जो बुरे हैं, संत उनका भी भला करेगा। जो उस संत का बुरा करेगा, संत उस का भी भला ही करेगा।

ऐसा नहीं है कि संत कोई प्लानिंग बनाता है कि उसने किसी का भला करना है। बस, उससे दूसरों का भला हो जाता है। ऐसा नहीं कि सूरज यह सोचता है कि मैं रौशनी बाँटूँ। बस, सूरज के होने से रौशनी हो जाती है। सूरज है, तो रौशनी बंटेगी ही।

चन्दन क्या यह सोचता है कि आज मैं ख़ुशबू बांटुंगा? ख़ुशबू चन्दन का अपना सहज गुण है। चन्दन है, तो ख़ुशबू होगी ही। ख़ुशबू चन्दन का धर्म है। ख़ुशबू और चन्दन एक दूसरे से घुले-मिले हैं। चन्दन होगा, तो ख़ुशबू होगी ही। कितने भी ज़हरीले नाग चन्दन के पेड़ को लिपटे रहें, चन्दन फिर भी ख़ुशबू ही देता है, ज़हर बांटना नहीं शुरू कर देता।

ऐसे ही, संत है, तो दूसरों का भला होगा ही। संत का सहज स्वभाव है दूसरों का भला करना। कोई उसका भी बुरा कर जाये, संत उस बुरे का भी भला ही चाहता है। चन्दन है, तो ख़ुशबू होगी ही। संत है, तो दूसरों की भलाई होगी ही।

सूरज के आस-पास अँधेरा है। गहरा अँधेरा है। गहरे अंधेरे के बीच रहते-रहते भी सूरज रौशनी देने का अपना स्वभाव छोड़ नही देता है। संत भी अगर करोड़ों असंतों, करोड़ों बुरे लोगों के बीच रहे, तो भी वह असंत नहीं हो जाता है। करोड़ों बुरे लोगों के बीच रहते भी वह अपना संत-स्वभाव छोड़ता नहीं है।

अँधेरा है, तभी तो पता है कि रौशनी क्या है। अँधेरा है, तभी तो सूरज की क़ीमत पता चलती है। अँधेरे की ग़ैर-मौजूदगी हो, तो सूरज को भी कौन जानेगा? अँधेरा न हो, तो सूरज की भी क्या ज़रूरत?

बुरे लोग हैं, तभी तो अच्छे इन्सान की क़ीमत है। बुरे लोग न हों, तो कौन किस को अच्छा इन्सान कहेगा? बुरे लोग हैं, तभी तो अच्छे लोगों की ज़रूरत महसूस होती है।

कुछ लोग होते तो अच्छे हैं, लेकिन कभी कुछ बुरे लोगों के साथ रह-रह कर उनके असर में बुरे ही बन जाते हैं। किसी बुरे इन्सान के बुरे काम देख कर वे भी बुरे काम करने लग जाते हैं। कभी किसी ने उनके साथ बुरा किया, तो बदले में अब वे भी बुरा ही करने लग गये हैं। ऐसे लोग कुछ भी हों, लेकिन संत तो नही हैं, क्योंकि संत बुरे लोगों की संगत में अपना संत वाला स्वभाव छोड़ नहीं देता। हमें संत बनना है। हमें गुरु की शिक्षा को अमल में लाना है। बुरे लोगों के साथ रह-रह कर, बुरे लोगों के प्रभाव में आ कर बुरा नहीं बनना है। हमने अच्छा बनना है। गुरु ने हमें अच्छा बनने की शिक्षा दी है।

हिन्दू-सिख एकता हमेशा रहेगी

(अमृत पाल सिंघ ‘अमृत’)

हिन्दू धर्म कोई अभी-अभी नहीं शुरू हुया। हिन्दू धर्म कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले नहीं शुरू हुया। ऐसे ही, सिक्ख धर्म कोई अभी-अभी नहीं शुरू हुया, कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले नहीं शुरू हुया।

सिक्ख धर्म गुरु नानक देव के वक़्त से चला आ रहा है। सिख वह है, जो गुरुओं की शिक्षाओं को मानता है, गुरुवाणी को मानता है, गुरु ग्रंथ साहिब को मानता है। गुरुवाणी आज से कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले नहीं लिखी गयी है। गुरु गोबिन्द सिंघ ने १७०८ ई॰ में गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु घोषित कर दिया था, हालाँकि सिद्धांतक रूप से गुरुवाणी को हमेशा से ही गुरु का दर्जा दिया जाता रहा है। गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को मानने वाला ही सिख है।

हिन्दू वह है, जो हज़ारों साल पहले लिखे गये संस्कृत के ग्रन्थों की शिक्षाओं को मानता है। इन ग्रन्थों में वेद, उपनिषद और पुराण शामिल हैं। ६ शास्त्र, महाभारत, और रामायण भी इन धार्मिक ग्रन्थों में शामिल हैं। ये सभी ग्रंथ कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले नहीं लिखे गये। ये ग्रंथ हज़ारों साल पहले लिखे गये थे। जो इन ग्रन्थों को मानता है, वह हिन्दू है। जो इन ग्रन्थों की शिक्षाओं पर अमल करता है, वह हिन्दू है।

कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले लिखी किसी किताब पर सिख धर्म की बुनियाद नहीं रखी गयी। कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले लिखी किसी किताब पर हिन्दू धर्म की बुनियाद नहीं रखी गयी। कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले लिखी गयी कोई भी किताब सिखों और हिंदुओं के मूल धर्म ग्रन्थों की जगह नहीं ले सकती। कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले हुया व्यक्ति सिखों के गुरु के बराबर की पदवी नहीं ले सकता। कोई ५ साल, १० साल, १०० साल, या २०० साल पहले हुया व्यक्ति वेदिक ऋषि या अवतार की पदवी के बराबर नहीं हो सकता।

सिख के धार्मिक यक़ीन की बुनियाद गुरु ग्रंथ साहिब है, गुरुवाणी है। हिन्दू की धार्मिक आस्था का आधार वेद, उपनिषद, पुराण, और शास्त्र आदि हैं।

जो ख़ुद को सिख तो कहे, मगर गुरुवाणी के अनुसार न चले, वह नकली सिख है, पाखंडी सिख है। जो गुरुवाणी के खिलाफ किसी इंसान या किसी किताब की माने, और ख़ुद को सिख भी कहे, तो वह नकली सिख है, पाखंडी सिख है।

जो ख़ुद को हिन्दू तो कहे, परन्तु वेद, उपनिषद, और शास्त्रों आदि के अनुसार न चले, तो वह नकली हिन्दू है, पाखंडी हिन्दू है। शास्त्र-विरुद्ध किसी व्यक्ति या पुस्तक को मानने वाला नकली हिन्दू है, पाखंडी हिन्दू है।

ये वे पाखंडी लोग हैं, जिन्होने मूल धर्म-ग्रन्थ कभी पढ़े ही नहीं। मूल धर्म-ग्रन्थों को पढ़े बिना ही ये धर्म के ठेकेदार बन बैठे हैं। मूल धर्म-ग्रन्थों को गहराई से जाने बिना ही ये ख़ुद को धर्म रक्षक घोषित कर बैठे हैं। जब इन्होने ख़ुद ही मूल धर्म-ग्रन्थों का अध्ययन नहीं किया, तो उस धर्म का, उस मज़हब का प्रचार कैसे कर सकते हैं? उस धर्म या मजहब की बात भी कैसे कर सकते हैं?

ये जो पाखंडी सिख और पाखंडी हिन्दू हैं, इन में कभी एकता नहीं हो सकती। ये धर्म के रास्ते से भटके हुये हैं। ये समाज में तब तक नफ़रत फैलाते ही रहेंगे, जब तक इन का कोई स्थायी हल नहीं किया जाता।

किसी भी प्रकार के धार्मिक मतभेद कभी भी सच्चे धार्मिक लोगों के लिये नफ़रत का कारण नहीं बन सकते। मूल धर्म ग्रन्थों की शिक्षाओं पर चलने वाले सच्चे सिखों और सच्चे हिंदुओं में कभी आपसी नफ़रत और दुश्मनी नहीं हो सकती। सच्चे हिन्दू और सिख हमेशा ही आपसी प्रेम, सद्भाव, और एकता के हिमायती रहे हैं। इन में हमेशा ही एकता रही है। इन में हमेशा ही एकता रहेगी।

-0-

ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਤੇ ਗ਼ਮ ਵਿੱਚ ਝੂਲਦਾ ਮਨ

(ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ‘ਅੰਮ੍ਰਿਤ’)

ਮਨ ਦਾ ਕੰਮ ਹੈ ਮਨਨ ਕਰਨਾ, ਵਿਚਾਰ ਕਰਨਾ । ਇੱਛਾ ਜਾਂ ਕਾਮਨਾ ਵੀ ਮਨ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ।

ਕਾਮਨਾ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਦਾ ਯਕੀਨ ਹੋਣਾ ਹੀ ‘ਆਸ’ ਜਾਂ ‘ਉਮੀਦ’ ਹੈ । ਕਾਮਨਾ ਪੂਰੀ ਨਾ ਹੋਣ ਦਾ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਹੋਣਾ ‘ਬੇਉਮੀਦੀ’ ਜਾਂ ‘ਨਿਰਾਸਤਾ’ ਹੈ । ਆਸ ਮਨ ਵਿੱਚ ‘ਖ਼ੁਸ਼ੀ’ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪੈਦਾ ਕਰਦੀ ਹੈ । ਬੇਉਮੀਦੀ ਮਨ ਵਿੱਚ ਗ਼ਮ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਦਾ ਕਾਰਣ ਬਣ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ।

ਕਾਮਨਾ ਪੂਰੀ ਹੋ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੀਵ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦਾ ਕੋਈ ਟਿਕਾਣਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ । ਉਹ ਇੰਝ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਜਿਵੇਂ ਆਕਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਉੱਚੀ ਉਡਾਰੀ ਪਿਆ ਲਾਉਂਦਾ ਹੋਵੇ ।

ਕਾਮਨਾ ਪੂਰੀ ਨਾ ਹੋਵੇ, ਤਾਂ ਜੀਵ ਉਦਾਸ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ । ਉਹ ਇਵੇਂ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਜਿਵੇਂ ਕਿਸੀ ਡੂੰਘੀ ਖੱਡ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਪਿਆ ਹੋਵੇ ।

ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਮਿਲ ਜਾਣੀ, ਜਾਂ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦੀ ਸਿਰਫ਼ ਉਮੀਦ ਹੀ ਬਣ ਜਾਣੀ ਬਹੁਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਮਨ ਨੂੰ ਉੱਚੇ ਆਕਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਉਡਾਰੀਆਂ ਲਾਉਣ ਲਈ । ਗ਼ਮ ਮਿਲ ਜਾਣਾ, ਜਾਂ ਗ਼ਮ ਦਾ ਸਿਰਫ਼ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਹੀ ਪੈਦਾ ਹੋ ਜਾਣਾ ਬਹੁਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਮਨ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹਨੇਰੀ ਡੂੰਘੀ ਖਾਈ ਵਿੱਚ ਸੁੱਟਣ ਲਈ ।

ਇੱਕ ਆਮ ਜਿਹਾ ਇਨਸਾਨ ਕਦੇ ਆਪਣੀ ਸੀਮਿਤ ਜਿਹੀ ਦੁਨੀਆਂ ਦੇ ਆਕਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਖ਼ੁਸ਼ੀਆਂ ਦੀਆਂ ਉੱਚੀਆਂ ਉਡਾਰੀਆਂ ਲਾਉਣ ਦੇ ਭਰਮ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕਦੇ ਆਪਣੀ ਛੋਟੀ ਜਿਹੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਕਿਸੀ ਡੂੰਘੀ ਖਾਈ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗਿਆ ਪਿਆ ਉਹ ਗ਼ਮ ਦੇ ਪਿਆਲੇ ਪੀ ਰਿਹਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ । ਕਦੇ ਸੁੱਖ, ਕਦੇ ਦੁੱਖ । ਕਦੇ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮੌਸਮ, ਕਦੇ ਗ਼ਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ।

ਉੱਚੀ ਉਡਾਰੀ ਤੇ ਡੂੰਘੀ ਖਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਝੂਲਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਇੱਕ ਸਾਧਾਰਣ ਮਨੁੱਖ । ਕਦੇ ਮਨ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦੇ ਆਕਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਉੱਚਾ ਜਾ ਚੜ੍ਹਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕਦੇ ਗ਼ਮ ਦੀ ਡੂੰਘੀ ਖਾਈ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਮਾਤਮ ਮਨਾਉਣ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ।

ਕਬਹੂ ਜੀਅੜਾ ਊਭਿ ਚੜਤੁ ਹੈ ਕਬਹੂ ਜਾਇ ਪਇਆਲੇ ॥
(੮੭੭, ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ)।